Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारिवारिक विवाद गोलीबारी मामला : आरोपी के निशानदेही पर हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस

Ranchi :  हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लेक रोड में पारिवारिक विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने साहेब उर्फ ताल्हा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. मंगलवार दोपहर को पुलिस आरोपी युवक को लेकर बड़ा तालाब पिस्टल (आरोपी ने जिस पिस्टल से गोलीबारी की थी) बरामद करने के लिए पहुंची. युवक की निशानदेही पर बड़ा तालाब में  हथियार खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन हथियार बरामद नहीं हुआ. आरोपी युवक का कहना है कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद वह बड़ा तालाब में पिस्टल फेंककर फरार हो गया था. (पढ़ें, आईपीएल">https://lagatar.in/after-ipl-hardik-pandya-praised-dhoni-fiercely-said-always-good-with-good/">आईपीएल

के बाद हार्दिक पंड्या ने धोनी की जमकर की तारीफ, कहा-अच्छे के साथ हमेशा अच्छा होता)

पारिवारिक विवाद में हुई थी गोलीबारी

दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसको लेकर ही गोलीबारी हुई थी. इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है. दर्ज एफआईआर के अनुसार, रिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से साहेब उर्फ ताल्हा हथियार लेकर पहुंचा था और घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. लोगों की भीड़ बढ़ते देख फायरिंग कर साहेब उर्फ ताल्हा फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : राजस्थान,">https://lagatar.in/chance-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-nine-states-including-rajasthan-delhi/">राजस्थान,

दिल्ली समेत नौ राज्यों में आंधी चलने, बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही