Search

लातेहार: सदर अस्पताल में मोक्ष वाहन नहीं मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा

Latehar: सदर अस्पताल से मोक्ष वाहन नहीं मिलने पर जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने समाहरणालय के समीप एनएच 39 सड़क को करीब डेढ़ घंटे जाम कर दिया. परिजन शव को मोक्ष वाहन से ले जाना चाहते थे. जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुलर चौड़े व सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की. लेकिन परिजन सिविल सर्जन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. हालात बिगड़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें वीरेंद्र कुमार व पंचम कुमार राम शामिल हैं.

बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे परिजनः सीओ

सीओ अरविंद ने कहा कि बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे. काफी समझाया, लेकिन नहीं माने और द्वारा उग्र प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद कार्रवाई की गई. कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. सभी पर कार्रवाई की जाएगी. इधर, मृतक के चचेरे भाई पंचम कुमार राम ने कहा कि मेरे भाई को महुआडांड बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. शव को एक पेड़ में लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. पंचम ने कहा कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के लिए मोक्ष वाहन की मांग की गई लेकिन सीएस द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया. इसे लेकर हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. भीम आर्मी के नेता वीरेंद्र राम ने कहा कि दलित, आदिवासी के शव को ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. जब हमलोग अपने हक अधिकार के लिए सड़क जाम कर रहे हैं तो पुलिस द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. यह उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-between-naxalites-and-security-forces-in-sukma-district-three-naxalites-reported-killed/">छत्तीसगढ़

: सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर…तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//