Ranchi : सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए इंडियन आर्मी के हवलदार सुनील लकड़ा के परिजनों को दस लाख की मुआवजा राशि दी गयी. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया था. गुमला जिले के रहने वाले सुनील लकड़ा 23 अक्टूबर 2021 को सिक्किम में ड्यूटी पर थे, तभी उनकी मौत हो गयी थी. हवलदार सुनील लकड़ा मूल रूप से रायडीह प्रखंड के कोबीटोली गांव के रहने वाले थे. वर्ष 1997 में इनकी नियुक्ति आर्मी के बिहार रेजिमेंट में जवान के पद पर हुई थी. सेना का सामान पहुंचाने के दौरान अचानक ठंड लगने से वे बीमार पड़ गये थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. [wpse_comments_template]
ड्यूटी के दौरान शहीद जवान के परिजनों को मिला दस लाख का मुआवजा
Last Updated: Apr 02, 2024 12:00 AM (IST)