Search

 
 
 

रामगढ़ः सिख रेजिमेंट सेंटर में परिवार कल्याण कार्यक्रम

 
Ramgarh: रामगढ़ सिख रेजीमेंट सेंटर में परिवार कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां मिलिट्री हॉस्पिटल की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रेनू गहलोत को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया. इन्होंने सिख रेजीमेंट में कैसे स्वस्थ जीवन जिएं, किस तरह का आहार का सेवन करें, जिससे मन शरीर दोनों ही स्वस्थ रहे, इस पर चर्चा किया. वहीं कौन सी फिजिकल एक्टिविटी से हम स्वस्थ रह सकते हैं और फिजिकल एक्टिविटीज का हमारे जीवन में क्या महत्वपूर्ण योगदान है, इस पर भी विस्तार से चर्चा किया. इसके साथ ही मानसिक बीमारियों से हम कैसे दूर रह सकते हैं इस पर भी लोगों को जानकारी देते हुए ऑफिसर्स फैमिली को जागरूक किया. कार्यक्रम में 100 से अधिक ऑफिसर्स फैमिली और ऑफिसर्स ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची डॉ रेनू गहलोत ने कहा कि मनोवैज्ञानिक समस्याओं से लोगों को दूर भागना नहीं चाहिए, बल्कि उनके समाधान के लिए उचित परामर्श लेना चाहिए. कार्यक्रम में हेल्दी जीवन जीने के लिए कई परामर्श दिए गए. कार्यक्रम में भाग ले रही ऑफिसर्स फैमिली ने कार्यक्रम की खूब सराहना की. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/politics-intensifies-over-sambhal-violence-many-leaders-including-rahul-and-priyanka-cornered-yogi-government/">संभल

हिंसा पर राजनीति तेज, राहुल, प्रियंका सहित कई नेताओं ने योगी सरकार को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही