Search

 
 
 

रक्षाबंधन मनाने पलामू गया था परिवार, घर में घुसे चोर, 8 लाख के जेवर, 50 हजार नकद ले गये

Ranchi News : पूर्व नौसैनिक रतन मणि संजीव ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार 27 अगस्त को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पलामू (डालटनगंज) गए थे. 29 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी.
 
चोरी की सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News : रातू थाना क्षेत्र के शिव नगर डंडई हेहल में एक पूर्व नौसैनिक के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना 27 से 29 अगस्त के बीच की बताई जा रही है.


इस संबंध में पूर्व नौसैनिक रतन मणि संजीव ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार 27 अगस्त को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पलामू (डालटनगंज) गए थे. 29 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी.


सूचना मिलने के बाद वह रात करीब 10 बजे अपने शिव नगर स्थित घर पहुंचे. मौके पर 112 पेट्रोलिंग पुलिस भी मौजूद थी. घर की सीढ़ी की ओर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा मिला और आलमारी भी टूटी हुई थी.


शिकायत के मुताबिक जांच करने पर अलमारी में रखी तीन जोड़ी सोने की बालियां, चार जोड़ी सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी चांदी की पायल और 50 हजार रुपये गायब मिले. चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है.


पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के आधार पर रातू थाना में  प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही