Search

 
 
 

परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक, इन्हें मिटाना जरूरी- बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक है. इन्हें मिटाना ज़रूरी है. अगले चुनाव में जनता अयोग्य परिवारवादियों को निकाल बाहर करेगी. ट्विट कर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, राजद और झामुमो में कई योग्य, अनुभवी और संघर्षशील नेता रहे हैं, लेकिन यूपी में मुलायम सिंह ने, बिहार में लालू यादव ने और झारखंड में शिबू सोरेन ने अपने किसी जुझारू साथी की जगह अपने बेटों को गद्दी सौंप दी. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो इन राज्यों की तस्वीर बहुत अलग होती. बाबूलाल ने कहा कि झामुमो में स्टीफन मरांडी, स्व. साइमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कई अनुभवी आंदोलनकारी जमीन से जुड़े नेता थे, जो शिबू सोरेन के साथी रहे, लेकिन जब गद्दी सौंपने की बात आई तो उन्हें किनारे लगा अपने अपने बेटे हेमंत सोरेन को नेतृत्व थमा दिया. परिणाम सामने है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1675810241991315457

  इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-heavy-rain-forecast-from-july-4-yellow-alert-issued-in-17-districts-including-ranchi/">झारखंड

: चार जुलाई से तेज बारिश का अनुमान, रांची समेत 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही