Search

 
 
 

कोडरमा की प्रसिद्ध डॉ उर्मिला चौधरी का निधन, केंद्रीय राज्य मंत्री ने जताया शोक

 
Koderma : प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उर्मिला चौधरी के निधन के बाद पूरे जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है. केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शोक जताते हुए कहा कि जन-जन के लिए सुपरिचित-आत्मीय डॉ. उर्मिला चौधरी जी के असामयिक निधन की सूचना पाकर स्तब्ध हूं. लगता है सिर से एक अभिभावक का हाथ हट गया है. यह पूरे कोडरमा के लिए अपूरणीय क्षति तो है ही मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है. जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई असंभव है. परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देने और मेरी तरह उनके लाखों प्रियजनों को यह निर्मम आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं. डॉ उर्मिला चौधरी के निधन से जिले के डॉक्टरों में शोक वयाप्त है. इसे भी पढ़ें- घूस">https://lagatar.in/why-meera-singh-who-was-caught-taking-bribe-was-made-in-charge-of-tupudana-op-babulal/">घूस

लेते पकड़ी गई मीरा सिंह को क्यों बनाया गया तुपुदाना ओपी का प्रभारी – बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही