Search

 
 
 

प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन

 
Mumbai : प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को यहां निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. यह जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी. पंकज उधास 72 वर्ष के थे. वह चिट्ठी आयी है... और "जिएं तो जिएं कैसे... जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं. एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि पंकज उधास का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब निधन हो गया.                                                         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा

उधास  नाम, साजन और मोहरा सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. नयाब ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया,बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं. पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही