Search

 
 
 

फेमस सिंगर B Praak के बच्चे ने जन्म लेते ही तोड़ा दम, इंस्टा में शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 
LagatarDesk : फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक (B Praak) दूसरी बार पिता बने. लेकिन जन्म लेने के तुरंत बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया. मीरा और बी प्राक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके घर में मायूसी छा गयी है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर खुद इसकी जानकारी दी. साथ ही फैंस से गुजारिश की कि वो उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखें. (पढ़े, US">https://lagatar.in/us-fed-reserve-hikes-interest-rate-by-0-75-percent-biggest-hike-since-1994/">US

फेड रिजर्व ने ब्याज दर में 0.75 फीसदी का किया इजाफा, 1994 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी)
https://www.instagram.com/p/Ce04fuYp9Mf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/Ce04fuYp9Mf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)

मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं बी प्राक और मीरा

बी प्राक ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बहुत दुख के साथ हम लोग यह अनाउंस कर रहे हैं कि जन्में बच्चे का इस दुनिया में आने के एकदम बाद ही निधन हो गया. बतौर पेरेंट्स हम इस समय सबसे बड़ी मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं. हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी. हमें सपोर्ट किया. इस समय हम होश में नहीं हैं. बहुत टूटे हुए हैं. हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमें हमारी प्राइवेसी बनाये रखने दें. आपकी मीरा और बी प्राक. इसे भी पढ़े : 47">https://lagatar.in/47-countries-express-concern-to-china-over-mistreatment-of-vigor-muslims/">47

देशों ने चीन में वीगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चिंता जताई

बी प्राक और मीरा पहली बार 2020 में बने थे पेरेंट्स

बता दें कि बी प्राक और मीरा बच्चन अपने बच्चे के आने को लेकर काफी एक्साइटेड थे. लेकिन बच्चे ने दुनिया में कदम रखते ही दम तोड़ दिया. मालूम हो कि बी प्राक ने पहले बेबी (बेटे) का वेलकम साल 2020 में किया था. बी प्राक की शादी 2019 में चंडीगढ़ में हुई थी. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-students-riot-arson-stone-pelting-and-roads-were-blocked-in-bihar-for-the-second-day-as-well/">अग्निपथ

योजना : दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी और सड़कों को किया जाम

हाल ही में बी प्राक का गाना `ईश्क नहीं करते` हुआ रिलीज

सिंगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका नया गाना `ईश्क नहीं करते` रिलीज हुआ है, जो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के बर्थडे पर लॉन्च किया गया. यह सॉन्ग काफी इमोशनल है. इस गाने को जानी और बी प्राक ने मिलकर कंपोज किया है. बी प्राक की पत्नी की बात करें तो उनका पूरा नाम मीरा बच्चन है. मीरा पेशे से बतौर एक फिटनेस ट्रेनर हैं. मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर पर्सनल व्लॉग शेयर करती नजर आती हैं. इंस्टाग्राम पर मीरा के 51 हजार फॉलोअर्स हैं. अकाउंट भी वैरिफाइड है.

इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/strong-opening-of-stock-market-sensex-jumps-477-points-bajaj-finance-top-gainer/">शेयर

बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 477 अंक उछला, बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही