Search

 
 
 

मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

 
LagatarDesk : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के गम से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं कि बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कृष्ण कुमार कन्नाथ यानी केके (KK) का निधन हो गया. मंगलवार को केके कोलकाता में लाइव कंसर्ट कर रहे थे. इसी दौरान मंच पर ही उनकी तबीयत खराब हो गयी और वे बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़े. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हालांकि निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पॉस्टमार्टम के बाद ही इसकी जानकारी सामने आयेगी. (पढ़े,">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">पढ़े,

गिरिडीह : नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली )

केके ने कोलकाता इवेंट को लेकर किया था आखिरी पोस्ट

बता दें कि केके कोलकाता इवेंट को लेकर काफी एक्साइटेड थे. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके भी दी थी. केके ने सोशल मीडिया पर स्टेज परफॉर्मेंस की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि नजरुल मंच पर आज रात थिरकते हुए. विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार. 14 घंटे पहले शेयर की गई ये पोस्ट केके की जिंदगी आखिरी पोस्ट साबित हुई, जो अब सिर्फ एक याद बन कर रह गयी.

बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

मशहूर सिंगर केके के जाने से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. पीएम मोदी, सिंगर्स, बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), मीका सिंह (Mika Singh), जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal), सलीम मर्चेंट (Salim Merchant), अदनान सामी (Adnan Sami) , राहुल वैद्य ( Rahul Vaidya), रश्मि देसाई (Rashami Desai) समेत कई सेलेब्स ने शोक प्रकट किया.

पीएम मोदी ने जताया दुख

केके के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम ने लिखा कि केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं. उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था. हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति. राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केके के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने केके की एक तस्वीर शेयर कर लिखा किकृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें प्यार से केके के नाम से जाना जाता है, भारतीय संगीत उद्योग के सबसे बहुमुखी गायकों में से एक थे. उनकी भावपूर्ण आवाज ने हमें कई यादगार गाने दिए. कल रात उनके असामयिक निधन की खबर से दुखी हूं. दुनिया भर में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. अक्षय कुमार ने देर रात केके को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं’. वॉट आ लॉस! ओम शांति. अजय देवगन ने लिखा कि यह बहुत अशुभ लगता है. लाइव परफॉर्मेंस के ठीक बाद केके के निधन की खबर भयानक है. उन्होंने उन फिल्मों के लिए गाया, जिनसे मैं जुड़ा था, इसलिए उनका जाना बहुत अधिक व्यक्तिगत लगता है. RIP #KrishnakumarKunnath. उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना.’ संगीतकार सलीम मर्चेंट ने केके के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और दुख जाहिर की. उन्होंने लिखा कि ‘मेरे भाई केके मैं स्तब्ध हूं और टूट गया हूं… तुम्हारा अचानक हमें छोड़कर जाना…तुमने हमेशा दिल से गाया है भाई… आखिर दिन तक…’ इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है. शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी सिंगर केके को श्रद्धांजलि दी गयी है. KKR के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि ‘हम रहें या ना रहें, याद आयेंगे ये पल… कोलकाता से शॉकिंग न्यूज…रेस्ट इन पीस केके.’ इसके अलावा कई सेलेब्स ने केके के निधन की खबर पर शोक जताया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही