Search

 
 
 

प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने शोक जताया

सुमन कल्याणपुर छह दशकों की संगीत विरासत अपने पीछे छोड़ गयी हैं. उन्होंने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर...ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, तुमने पुकारा और हम चले आये जैसे सदाबहार गीत गाये, जो आज भी कर्णप्रिय हैं.
 

Mumbai :  प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में कल रविवार को  निधन हो गया.  सुमन कल्याणपुरी की आवाज लता मंगेशकर की आवाज से काफी मिलती-जुलती थी, उनके निधन की खबर से संगीत की दुनिया सहित पूरा फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

 

 

 उनके निधन पर पीएम मोदी, शरद पवार, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित फिल्म जगत की हस्तियों ने शोक जताया है. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी, 1937 को ढाका में हुआ था.

 


सुमन कल्याणपुर छह दशकों की संगीत विरासत अपने पीछे छोड़ गयी हैं. उन्होंने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर...ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, तुमने पुकारा और हम चले आये जैसे सदाबहार गीत गाये, जो आज भी कर्णप्रिय हैं.

 


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,   लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से दुःख हुआ. उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध बनाया. अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान बनाया. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ॐ शांति.

 

 

देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर सिंगर के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने लिखा, दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से भारतीय संगीत जगत की एक मधुर, सुरीली और दिल को छू लेने वाली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गयी है.  

 


शरद पवार ने एक्स पर लिखा, सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर बेहद दुखद है. उनके निधन से इंडियन क्लाइसिक और लाइट म्यूजिक के एक गोल्डन एरा का अंत हो गया है. मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही