Search

 
 
 

एल्विश यादव के शो में फैन के साथ बदसलूकी, बाउंसर ने मंच से दिया धक्का

Lagatar Desk : वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स भीड़ से निकलकर सीधे स्टेज तक पहुंच जाता है. वहां पहुंचने के बाद वह एल्विश यादव के पीछे जाता है और उनकी जैकेट खींच देता है. अचानक हुई इस हरकत से मंच पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : एल्विश यादव बीती रात कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स भीड़ से निकलकर सीधे स्टेज तक पहुंच जाता है. वहां पहुंचने के बाद वह एल्विश यादव के पीछे जाता है और उनकी जैकेट खींच देता है. अचानक हुई इस हरकत से मंच पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं.

 

इसके बाद स्टेज के आसपास हलचल बढ़ जाती है और भीड़ को संभालने की कोशिश शुरू हो जाती है. इसी अफरा-तफरी के बीच एल्विश यादव के साथ मंच पर मौजूद उनके एक दोस्त का संतुलन बिगड़ जाता है और वह स्टेज से नीचे गिर जाते हैं.

 

वीडियो में घटना के दौरान मंच के आसपास काफी भीड़ और लोगों के बीच धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है. हालांकि, इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


देर से पहुंचे पर एल्विश ने फैंस से मागी माफी  

रंगीलो डांडिया रास कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन कार्यक्रम करीब 8 बजे शुरू हुआ. इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर समय पर कार्यक्रम में पहुंच गई थीं. वहीं, एल्विश यादव रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे ही होटल पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में देरी हुई.उनके मंच पर आते ही वहां मौजूद फैंस उत्साहित हो गए और एल्विश ने परफॉर्मेंस दी .

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही