Search

 
 
 

डीपीएस बोकारो में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 400 बच्चों ने लिया भाग

 
Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)] बोकारो में तीन दिवसीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. प्रतियोगिता में शामिल नन्हे छात्र-छात्राओं की मनोहारी वेशभूषा, उनकी सुंदर रूप-सज्जा, मासूम अदाकारी और तोतली जुबान में उनके संवाद-प्रेषण ने खूब लुभाया. तीन दिनों में 400 से अधिक बच्चों ने अलग-अलग समूहों में अपनी प्रस्तुतियों लोगों का मन मोह लिया. अपनी प्रस्तुतियों में नन्हे विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध संस्कृति, पर्यावरण व समस्त प्राणियों की रक्षा का संदेश दिया. प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा एक के विद्यार्थी शेर, हाथी, अजगर, उल्लू दरियाई घोड़ा, बाघ, पांडा, मछली सहित अन्य पशु-पक्षी, व पेड़-पौधे का रूप धर आए और लुप्तप्राय प्राणियों की अस्तित्व रक्षा व प्रकृति को बचाने का संदेश दिया. कई बच्चे नेताजी सुभाषचंद्र बोस, झांसी की रानी, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, पीएम नरेन्द्र मोदी, मदर टेरेसा, प्रख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन के वेश में आए. दूसरे दिन कक्षा प्रेप के बच्चे झारखंडी, राजस्थानी, आदिम जनजाति, पंजाबी आदि वेश-भूषा में सजकर आए और भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत चित्रण किया. कुछ बच्चे ऑक्टोपस, जेलीफिश, कछुआ, डॉल्फिन आदि का रूप धरकर आए और जलीय जीवों तथा सागर के संरक्षण की महत्ता को रेखांकित किया. तीसरे दिन गुरुवार को नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने पायलट, पुलिसकर्मी, कूली, चिकित्सक, चालक, ग्वाला आदि बनकर सामुदायिक सहयोगियों की महत्ता व उनके सम्मान पर बल दिया. प्रतियोगिता में समूहवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/goddas-dominance-in-hemant-cabinet-two-mlas-got-place/">हेमंत

कैबिनेट में गोड्डा का जलवा: दो विधायकों को मिली जगह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही