Search

 
 
 

अक्षरा सिंह को देख बेकाबू हुए फैंस, धक्का मुक्की के बाद लाठीचार्ज, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

 
Aurangabad :  औरंगाबाद में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम जमकर बवाल हुआ. एक कार्यक्रम से जैसे ही अक्षरा सिंह बाहर निकली, फैंस उनको देख बेकाबू हो गये और पास जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे. भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. जिसके बाद गुस्यायी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दो लोग को मामूली चोट आयी है. घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस ने भीड़ से बचाकर अक्षरा सिंह को गाड़ी तक पहुंचाया. इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी पर बैठकर वहां से चली गयीं.

निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंची थी अक्षरा सिंह 

दरअसल औरंगाबाद के दाउदनगर में अक्षरा सिंह एक निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंची थी. उनकी एक झलक देखने के लिए बाहर में हजारों फैंस मौजूद थे. उद्घाटन के बाद जैसी ही अक्षरा सिंह बाहर निकली, फैंस उनको देखकर बेकाबू हो गये और उनके पास जाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठचार्ज के बाद भीड़ आक्रोशित हो गये और पुलिस पर पथराव करने लगे. जिसमें पुलिसकर्मी कन्हैया कुमार को चोट लग गयी. वहीं दो पुलिसकर्मी को मामूली चोट आयी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही