Search

 
 
 

FAO ने जारी किया फूड प्राइस इंडेक्स, मार्च में बढ़कर 118.5 अंक पर पहुंचा

 

LagatarDesk : मार्च 2021 में लगातार 10वें महीने खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले फरवरी महीने में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. जून 2014 के बाद से यह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. खाद्य">https://in.one.un.org/who-we-are-hindi/fao/">खाद्य

व कृषि संगठन (FAO) ने मार्च 2021 का फूड प्राइस इंडेक्स जारी किया. मार्च महीने में फूड प्राइस इंडेक्स 118.5 अंक रहा. फरवरी महीने में फूड प्राइस इंडेक्स 116.1 अंक था. दिसंबर 2020 में यह औसतन 107.5  अंक था. नवंबर में FAO फूड प्राइस इंडेक्स (FFPI) 105 था. जबकि, अक्टूबर 2020 की तुलना में नवंबर में 109 था.

इसे भी पढ़े : Jaya">https://english.lagatar.in/jaya-bachchan-does-not-watch-any-of-abhisheks-films-before-release/47587/">Jaya

Bachchan रिलीज होने से पहले नहीं देखती Abhishek की कोई भी फिल्म

खाद्य पदार्थ की कीमतों में बदलाव को मापता है इंडेक्स

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा कि वनस्पति तेल, मांस और डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण फूड प्राइस इंडेक्स में वृद्धि हुई है. फूड प्राइस इंडेक्स अनाज, तिलहन, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस-मछली और चीनी के कीमतों में मासिक परिवर्तन को मापता है.

खाद्य व कृषि संगठन (FAO) ने कहा कि, दुनिया भर में अनाज 2020 में वार्षिक रिकॉर्ड स्तर पर रहा. शुरुआती संकेत में पता चला कि इस साल उत्पादन में और वृद्धि हुई है। FAO का अनाज मूल्य सूचकांक मार्च में महीने में 1.7 फीसदी की गिरवाट आयी है. इससे पहले फरवरी महीने में अनाज मूल्य सूचकांक 1.2 प्रतिशत बढ़ा था.

मार्च महीने में गेहूं के निर्यात में 2.4 फीसदी की गिरावट

बयान में बताया गया कि प्रमुख अनाज में गेहूं के निर्यात में सबसे अधिक गिरावट आयी है. मार्च  महीने में इसमें 2.4 फीसदी की गिरावट हुई है. यह अच्छी आपूर्ति और 2021 फसलों के लिए उत्पादन की संभावनाओं को प्रोत्साहित करती है.  वनस्पति तेल के मूल्य सूचकांक में भी वृद्धि हुई है. यह जून 2011 के उच्चतम स्तर की तुलना में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मार्च 2021 में पाम, सोया, और सूरजमुखी के तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है.

ऐसे समझें फूड प्राइस इंडेक्स के बारे में

FAO फूड प्राइस इंडेक्स (FFPI) खाद्य वस्तुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में मासिक परिवर्तन का एक मानक है. इसमें औसत निर्यात द्वारा भारित पांच कमोडिटी ग्रुप मूल्य सूचकांकों का औसत होता है. फूड प्राइस इंडेक्स खाद्य और कृषि संगठन द्वारा जारी किया जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही