Search

 
 
 

शाहिदा अंसारी  के घर पहुंची फराह खान, मजेदार रोस्ट व खास बातचीत वायरल

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर पहुंची.
 

Lagatar desk : डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर पहुंची. फराह और उनके कुक दिलीप के लिए शाहिदा ने खाना बनाया और साथ ही फराह को जमकर रोस्ट भी किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

शाहिदा अंसारी कौन हैं

शाहिदा इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हैं और उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे मुंबई के स्लम एरिया में अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती हैं. शाहिदा के वीडियो रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित होते हैं, जिनमें उनका फनी और गुस्सैल अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है.

 


रोस्ट और बातचीत का मजेदार अंदाज

वीडियो में शाहिदा फराह को चिढ़ाते हुए कहती हैं,झूठ बोलती है ये… हर बार एक नया झूठ. ऐसा है तो अपनी प्रॉपर्टी मेरे नाम करो. बस निकल गई हवा दिलीप के साथ मस्ती और नोकझोंक करते हुए शाहिदा ने फराह और दिलीप का स्वागत किया.

 

फराह ने भी सुनाई अपनी कहानी

फराह ने शाहिदा के साथ अपने ब्लॉग और कुकिंग व्लॉग्स की यादें शेयर की. शाहिदा ने फराह को अपने स्ट्रगल की कहानी बताई और दिखाया कि एक कमरे में 10 लोग कैसे रहते हैं.

 

पहले भी रह चुकी हैं फराह के शो में

शाहिदा अंसारी पहले भी फराह खान के शो आंटी किसको बोला में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने फराह को जमकर रोस्ट किया था. उस समय फराह ने उनसे वादा किया था कि एक दिन वह उनके साथ कुकिंग व्लॉग बनाएंगी, और अब यह वादा पूरा हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही