Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हाउस में विदाई समारोह : हेमंत व मंत्रियों ने राज्यपाल बैस को किया सम्मानित

Ranchi : रांची : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को राज्य सरकार की ओर से विदाई समारोह को आयोजन किया गया. सीएम हेमंत सोरेन और राज्य के मंत्रियों की ओर से राज्यपाल रमेश बैस को सम्मानित किया गया. मालूम हो कि रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं. समारोह में राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी. इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी रामबाई बैस भी उपस्थित रहीं. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरन ने रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंट किया. मौके पर राज्यपाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/17.jpeg"

alt="" width="1600" height="1066" />

राज्य को राज्यपाल को मार्गदर्शन मिलता रहा

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, संवैधानिक अभिभावक के रूप में रमेश बैस का मार्गदर्शन राज्य को हमेशा मिलता रहा. महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने पर झारखंड की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. सीएम ने कामना की है कि उनके मार्गदर्शन में महाराष्ट्र आगे बढ़ता रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/19.jpeg"

alt="" width="1600" height="1297" />

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी मौजूद थे

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, विधायक प्रदीप यादव, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/congress-race-for-ramgarh-by-election-ministers-alamgir-and-badal-filled-the-workers-with-enthusiasm/">रामगढ़

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस रेस, मंत्री आलमगीर और बादल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही