Search

 
 
 

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों का विदाई समारोह, उपहार देकर किया गया सम्मानित

 
Piparwar : पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में सेवानिवृत्ति सीसीएल कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय और संचालन पिपरवार कार्मिक व प्रशासनिक अधिकारी आलोक मनीष सोए ने किया. सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों को नारियल, अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसमें ऑफिस सुपरीटेंडेंट विद्यापति सिंह और अरुण कुमार भट्टाचार्य, डंपर ऑपरेटर सुखदेव गंझु, ड्रीलर बिफा उरांव, टंडेल जीतन महतो, पंप ऑपरेटर श्रीमन्नु सहित अन्य सीसीएल कर्मी शामिल हैं.

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, पिपरवार एजीएम निरंजन सेनापति, स्टाफ ऑफिसर सिविल सुमन कुमार, स्टाफ ऑफिसर एक्सवेशन जेपीएस शर्मा , स्टाफ ऑफिसर माइनिंग सिद्दीकी, कार्मिक प्रबंधक शिशिर गर्ग, अशोका सौमित सेनापति, ज्योति कुशवाहा और अशोका हेमचंद महतो, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार महतो, जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन क्षेत्रीय सचिव भीम प्रसाद मेहता सहित कई सीसीएल कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही