Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी प्रखंड कार्यालय में विदाई सह स्वागत समारोह

Advertisement
Advertisement
Panki: पांकी प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में निवर्तमान अंचलाधिकारी निर्भय कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड व अंचलकर्मियों ने निवर्तमान अंचलाधिकारी को बुके व उपहार देकर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें कि निवर्तमान अंचलाधिकारी निर्भय कुमार का तबादला प्रमोशन के उपरांत हज़ारीबाग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में हुआ है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/revealed-in-jharkhand-police-report-minor-criminal-and-communal-incidents-are-being-exaggerated/">झारखंड

पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा: छोटे आपराधिक व सांप्रदायिक घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर दिया जा रहा तूल
मौके पर निवर्तमान अंचलाधिकारी ने कहा कि पांकी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के रूप में लम्बे समय तक कार्य करने का मौका मिला. इस कार्यकाल के दौरान पांकी के जनप्रतिनिधियों, कनीय पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला. साथ ही साथ पांकी के आम अवाम ने भी बड़े ही अपनेपन से हमारा साथ दिया. उन्होंने कहा कि पांकी के लोगों के सहयोग से ही करोना जैसी महामारी के दौरान हमलोग बेहतर प्रबंधन कर सके. इसे भी पढ़ें- JSCA">https://lagatar.in/jscas-annual-general-meeting-will-be-discussed-on-7-agendas-on-august-26/">JSCA

की वार्षिक आमसभा 26 अगस्त को, 7 एजेंडों पर होगी चर्चा
समारोह में पांकी के नवपदस्थापित बीडीओ सह सीओ प्रशांत कुमार का स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों के वक्तव्य से पता चलता है कि स्थानांतरित पदाधिकारी का कार्य सराहनीय रहा है. ऐसे में लोगों की हमसे भी बेहतर कार्य एवं प्रबंधन की अपेक्षा होगी. हम ये विश्वास दिलाते हैं कि अपने कार्यकाल में प्रखंड के विकास के लिए और इसे आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.

ये रहे मौजूद

समारोह में बिससूत्री उपाध्यक्ष हाफिजुल्लाह अंसारी, थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रेयाज अनवर, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, मुखिया मुकेश सिंह, बसारत अंसारी, पंसस श्यामनन्दन ओझा, सुनील चौहान, मिथलेश यादव, उर्मिला देवी, चैम्बर कार्यकारी अध्यक्ष एनामूल आज़ाद, लोकनाथ यादव, अरविन्द सिंह, रिंकू सिंह, रफीक अंसारी, एजाज अहमद खान सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि तथा सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही