Search

 
 
 

रांची : हिल टॉप पब्लिक स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 
Ranchi : रांची के बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को दशम वर्ग के छात्र- छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. अष्टम वर्ग के बच्चों ने अपनी नृत्य कला से सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने बोर्ड के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. प्राचार्य संगीता राज ने कहा कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ही छात्र-छात्राओं में उज्जवल भविष्य का द्वार खोलती है, इसलिए अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से परीक्षा के दौरान कॉपी पर उतारें, ताकि बेहतर रिजल्ट आये. प्राचार्य सुनीता श्रीवास्तव ने भी बच्चों से कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है. मेहनत ही हमारे भविष्य को तय करता है. इस अवसर पर सरिता, सीमा, पूर्वी, गार्गी, अमृत, साधना, शिवानी, सिंमकी, मौसमी एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार रखें. अंततः मिष्ठान वितरण एवं मोमेंटो देकर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-marathon-tomorrow-pt-usha-reached-ranchi-ccl-cmd-says-all-preparations-complete/">कोल

इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही