विद्यार्थियों को मिला सम्मान
मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. वर्ग द्वादश की छात्रा हर्षिता बजाज को ’मिस ग्रिजली’ जबकि हर्ष कुमार को ’मिस्टर ग्रिजली’ के खिताब से नवाजा गया. रोहित कुमार को मिस्टर एकेडिमिशिएन एवं श्रेया कुमारी को मिस एकेडिमिशिएन के ख़िताब से नवाजा गया. वहीं अनिमेष कुमार को ’’सर्वाधिक अनुशासित छात्र’’ एवं संजीवनी सिन्हा को ’’सर्वाधिक अनुशासित छात्रा’’के रूप में पुरस्कृत किया गया. आकाश कुमार एवं तनीषा सूद को ’’वेस्ट ड्रेस’’ के लिए सम्मानित किया गया. वहीं उन्नति कुमारी को मिस स्माईली, अगम सिंह भाटिया को मिस्टर स्माइली, प्राची पांडेय को मिस एथलीट, पुष्कर शुक्ला को मिस्टर इन्टरटेनर एवं अंकिता सिंह को मिस इन्टरटेनर तथा तनीषा सूद को बेस्ट एंकर के रूप में सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें: सुनीता">https://lagatar.in/sunita-devi-murder-case-people-take-out-justice-march-demanding-strict-punishment-for-the-accused/">सुनीतादेवी हत्याकांड : लोगों ने निकाली न्याय पदयात्रा, आरोपियों सख्त सजा देने की मांग
मौके पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों सौमिल, हर्ष कुमार, हर्षिता बजाज, तनीषा सूद, श्रेया कुमारी ने कहा कि यहाँ के शिक्षकों से मिला मार्गदर्शन हमें जीवन भर याद रहेगा. मौके पर संयोजक विजय कुमार सिंह, जीतेन्द्र चौधरी, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, कामरान खान, नागेन्द्र कुमार सिंह, पंकज उपाध्याय, कुमार राजीव, नागेन्द्र कुमार, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी. मंच संचालन कक्षा ग्यारवीं की छात्रा हिमानी सिंह, उन्नति कुमारी, भूमि दक्ष, प्रियानी चटर्जी, शिवानी, अंजलि, महविश एवं छात्र संकल्प सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक पंकज उपाध्याय ने किया. इसे भी पढ़ें:पत्नी">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-reached-golden-temple-with-wife-kalpana/">पत्नीकल्पना संग स्वर्ण मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, टेका मत्था [wpse_comments_template]

Leave a Comment