Search

 
 
 

गुरु नानक स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स को दी गई विदाई

 
Ranchi: गुरु नानक विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत गाकर और पंजाबी भांगड़ा डांस पर सब का मन मोह लिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित कई टिप्स दिए. लगन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या सोनिया कौर (शैक्षिक), उपप्राचार्या शालिनी विजय (प्रशासनिक) और प्रधानाध्यापिका हरप्रीत कौर ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामना दीं और आशीर्वचन दिए. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/demand-to-implement-nrc-in-all-6-districts-of-santhal-raised-in-parliament/">संसद

में उठी संथाल के सभी 6 जिलों में एनआरसी लागू करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही