Search

 
 
 

चक्रधरपुर गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी नरेंद्र सिंह को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : चक्रधरपुर गुरुद्वारा में 30 वर्षों से गुरु घर के वजीर रहे ज्ञानी नरेंद्र सिंह को पूरे सम्मान के साथ शुक्रवार को विदाई दी गई. साथ ही उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया. इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अजीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-central-diwan-of-cgpc-on-20th-groups-doing-excellent-service-will-be-rewarded/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी का सेंट्रल दीवान 20 को, पुरस्कृत होंगे उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थे

ज्ञानी नरेंद्र सिंह दिया साधुवाद 

सरदार शैलेंद्र सिंह को गत 26 दिसंबर को दिल्ली में सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने के लिए भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित होने पर अलग से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अजीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अच्छे कार्यों के लिए एवं ज्ञानी नरेंद्र सिंह द्वारा 30 वर्षों से किए गए कार्यों के लिए उन्हें साधुवाद दिया. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अजीत सिंह के अलावा सरदार महेंद्र सिंह, राजीव छाबड़ा एवं अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही