Search

 
 
 

सीसीएल में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

 
Ranchi :  सीसीएल मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत तीन कर्मियों पार्थो भट्टाचार्जी, महाप्रबंधक (एचआरडी/विधि), बोध कृष्‍णा झा महाप्रबंधक (उत्‍खनन), अविजीत गोस्‍वामी, मुख्‍य प्रबंधक (वित्त) को सोमवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. इसके साथ ही जुलाई माह में मुख्‍यालय सहित पूरे सीसीएल से 83 कर्मी सेवानिवृत्त हुए. उन्‍हें भी विदाई समारोह में विदाई दी गई.

हर्ष नाथ मिश्र ने स्‍वस्‍थ जीवन की कामना की

इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मियों के कार्यानुभवों पर एक शॉर्ट फिल्‍म (विडियो क्लिप) प्रदर्शित किया गया. सेवानिवृत कर्मियों ने कंपनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छू रही है और हम इसके उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हैं. हर्ष नाथ मिश्र निदेशक (कार्मिक) ने सेवानिवृत कर्मियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि कंपनी की सफलता में आप सभी का योगदान सराहनीय है. जीवन के दूसरी पाली के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्‍वस्‍थ जीवन की कामना की.

सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित थे

मुख्‍य सतर्कता अधिकारी, श्री पंकज कुमार ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रिटायरमेंट के बाद आप सभी अपने आप को सामाजिक एवं अच्‍छे कार्यों में व्‍यस्‍त रखें. इस अवसर पर सीसीएल मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्‍यक्ष एवं सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित थे. मंच का संचालन और धन्‍यवाद ज्ञापन विभागाध्‍यक्ष (कल्‍याण) रेखा पांडेय ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-on-the-instructions-of-cm-minister-mithilesh-met-the-family-members-of-late-cpim-leader-subhash-munda/">रांचीः

सीएम के निर्देश पर मंत्री मिथिलेश दिवंगत माकपा नेता सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही