Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग में अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : टाटा कॉलेज चाईबासा के पॉलिटिकल साइंस विभाग की ओर से बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉल में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान यूजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया जबकि यूजी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि फिजिक्स शिक्षक डॉ एसके गोराई शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी अपना डिग्री लेकर कॉलेज से भले ही चले जाते हैं, लेकिन उसकी असली पढ़ाई डिग्री मिलने के बाद शुरू होती है. यह जीवन की पढ़ाई है. हर किसी को कुछ बनने की इच्छा है, कोई हासिल कर करता है तो कोई हासिल नहीं कर पाते हैं लेकिन हार नहीं मानना है. जीवन एक संघर्ष है. एक दिन हर किसी को मुकाम हासिल होता ही है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में विद्यार्थी जाये लेकिन हमेशा शिक्षकों का सम्मान करते रहें. अनुशासन ही जीवन में आगे बढ़ने की सीढ़ी होती है. जिसको हमेशा याद रखा जाना चाहिये. मौके पर यूजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी. समारोह में अंतिम सेमेस्टर के छात्र सह छात्र प्रतिनिधि उदय मुर्मू को सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य रूप से पॉलिटिकल साइंस शिक्षिका लक्ष्मी अल्डा, शिक्षक एस सोरेन, विशाल दीप, अंकिता शर्मा, आशा रानी सुंडी, माधुरी सामनता समेत काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही