Barkagaon : बड़कागांव के संगम पब्लिक स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य परवेज आलम ने किया. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लोग देश के भविष्य हैं. उनके उज्जवल भविष्य की वह कामना करते हैं. सभी विद्यार्थी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट प्राप्त करें, यही उनकी शुभकामना है. वहीं छात्राओं ने गणेश वंदना गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम प्रारंभ किया. कक्षा दशम के विद्यार्थियों ने बीते क्षणों के अनुभव को साझा किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद दांगी, तालेश्वर प्रसाद तथा विद्यालय के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शिक्षक इकबाल, मोअज्जम, सूर्य प्रताप, काजल, जेबा, रजनी, रानी, ट्विंकल, द्राक्षा, रूपाली, रोहित, माधुरी नरगिस, अंशु टोप्पो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:IMA">https://lagatar.in/ima-and-jhasa-submitted-memorandum-to-dc-and-cs-of-several-districts-know-their-demands/">IMA
और JHASA ने कई जिलों के डीसी और सीएस को सौंपा ज्ञापन, जानिये क्या है इनकी मांगें [wpse_comments_template]
और JHASA ने कई जिलों के डीसी और सीएस को सौंपा ज्ञापन, जानिये क्या है इनकी मांगें [wpse_comments_template]
Leave a Comment