Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीबीएमकेयू मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों को दी गई विदाई

Ranchi : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में मंगलवार को एमए जनसंचार 2020- 22 सत्र के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. कार्यक्रम पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के एमपी हॉल में किया गया. विदा होने वाले विद्यार्थियों ने अपने बीते समय को याद करने के साथ ही कोविड-19 के दौर को भी याद किया. कार्यक्रम में उपस्थित जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र आर्यन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. समारोह में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नसीम अहमद, जनसंचार विभाग के शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/10rc_m_277_10012023_1.jpg"

alt="" width="680" height="681" />

हमारे विद्यार्थी ही हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं : डॉ जितेंद्र आर्यन

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र आर्यन ने कहा - मैं कुलपति महोदय को धन्यवाद देता हूं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी. मैं जनसंचार विभाग को आगे बढ़ाने में पूरी कोशिश करूंगा. हमारे विद्यार्थी ही हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं. विद्यार्थियों के अच्छे काम हमारा परिचय बनेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बिना क्लास किए आप ज्ञान अर्जित नहीं कर पाएंगे. कहा कि बहुत जल्द जनसंचार विभाग में संपादक संवाद कार्यक्रम होगा, जिससे विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/in-80-schools-of-jharkhand-education-will-be-done-on-the-lines-of-cbse-in-the-new-session/">झारखंड

के 80 स्कूलों में सीबीएससी की तर्ज पर नये सत्र से होगी पढ़ाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही