Search

 
 
 

सीएमपीडीआई के दो सदस्यों को दी गई विदाई

 
Ranchi : सोमवार को सीएमपीडीआई के दो सदस्यों को संस्थान के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में रजनीश कुमार- महाप्रबंधक (जियोमेटिक्स) एवं अर्जुन हेम्ब्रोम- महाप्रबंधक (गवेषण) को सम्मानित किया गया. मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता एवं निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कंपनी की ओर से सम्मानित किया. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को मेडिकल कार्ड भी दिया गया. निदेशक ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की. मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की. इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्या, सतीश कुमार केशरी, टुकलाल तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अमृतांशु ने भी अपने विचार व्यक्त किए. स्वागत भाषण संस्थान के उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) सुमन रस्तोगी, मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/121-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-50-prepaid-smart-meters-of-oak-forest-apartment/">रांचीः

ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट के 50 प्रीपेड स्मार्ट मीटर में लगी आग, जेबीवीएनएल की सफाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही