Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएमपीडीआई में रिटायर हुए दो कर्मियों को दी गयी विदाई

Ranchi : सीएमपीडीआई के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह हुआ. रिटायर होनेवाले पुष्कर महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर शोभा सिन्हा को विदाई दी गई. सीएमपीडीआई के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, मान पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कंपनी की ओर से सम्मानित किया. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को मेडिकल कार्ड भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर संस्थान के शंकर नागाचारी, अजय कुमार, सुमीत कुमार सिन्हा एवं एके राणा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की. उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की. यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्या, सतीश कुमार केशरी, टुकलाल तथा सीएमओएआई के अध्यक्ष पीके शरण ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-10-musahar-families-got-land-lease-expressed-gratitude-to-the-chief-minister/">पलामू

: 10 मुसहर परिवार को मिला जमीन का पट्टा, मुख्यमंत्री का जताया आभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही