Search

 
 
 

दिशोम गुरु के जन्मदिन पर फरीद ने काटा केक, बांटे 500 कंबल

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर अल्बर्ट एक्का चौक पर केक काटकर और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर जन्मदिन मनाया गया. इसका नेतृत्व रांची जिला जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान ने किया. दिशोम गुरु के जन्मदिन की खुशी में मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक और इकरा मस्जिद चौक में गरीबों के बीच 500 कंबल बांटे गए. इस अवसर पर फरीद खान ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदाय के उत्थान में समर्पित किया. उनके नेतृत्व में ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ. झारखंड को सर्वांगीण रूप से विकसित करने की दिशा में उनके पुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस मौके पर अमन खान, बब्बन, सद्दाम, सोनू, प्रिंस, गुड्डू, फहद खान, शहबाज, फारुक, शाहनवाज, नौशाद, कामरान, कैफ, अब्दुल्ला, जावेद, अशफाक, राधा मुंडा, तबारक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - नयी">https://lagatar.in/kejriwal-wrote-a-letter-to-cec-alleging-irregularities-in-the-voter-list-of-new-delhi-seat/">नयी

दिल्ली सीट की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा केजरीवाल ने CEC को पत्र लिखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही