Search

 
 
 

लातेहार: बाजकुम में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवा किसान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाजकुम ग्राम का शिव शंकर यादव (22) खेत की जुताई करने गया था. खेत में काम करने के बाद वह ट्रैक्टर से घर लौट रहा था. लेकिन घर पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया. स्थानीय लोग यह देख कर उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. लेकिन जब तक उस बाहर निकाला जाता, बहुत देर हो चुकी थी. ट्रैक्टर में दब कर उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजन व पुलिस को दी. शिव शंकर अपने घर का इकलौता चिराग था. उसकी मौत की खबर सुन कर वे दहाड़ें मार कर रोने लगे. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी. दुर्घटना की खबर सुन कर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज तिवारी व विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव सदर अस्पताल पहुंचे. पंकज ने बताया कि मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था. दोनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की. विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर ने कहा कि मामले से विधायक रामचंद्र सिंह को अवगत कराया है. उन्होंने घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही