Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकलां पंचायत अंतर्गत सरैया गांव में मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सरैया निवासी 56 वर्षीय मधेश्वर महतो के रूप में हुई है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य मनोज महतो के पिता मधेश्वर महतो अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं, किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. जबकि स्थानीय मुखिया किशुनराम मुंडा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है. उन्होंने कहा कि मृतक किसान खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही