Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेत में जा रहे किसान की करंट लगने से मौत

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सबनो के सोनिया टांड गांव में बिजली की तार की चपेट में आने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वृद्ध किसान रामटहल सिंह नबीनगर थाना क्षेत्र के नारी कला गांव के रहनेवाले थे. उनका खेत सबनो के सोनियाखड़ में भी है. वह शुक्रवार की सुबह अपने खेत की तरफ जा रहे थे. पास के किसान अपने खेत में जानवर आदि से बचाव के लिए बिजली तार लगा रखा था. खेत में जाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई.  ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल हुसैनाबाद थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर हुसैनाबाद थाना ले आयी. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को  परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही