Search

 
 
 

किसान नेताओं की तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ गुरुवार को बैठक, पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा

 
Chandigarh : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने यहां आज बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम गुरुवार शाम किसान नेताओं के साथ बैठक करेगा. किसान नेता ने कहा कि बैठक केंद्रीय मंत्रियों-अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ होगी. दोनों पक्षों के बीच यह तीसरे दौर की बैठक होगी.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक के बाद फैसला करेंगे कि दिल्ली चलो यात्रा जारी रहेगी या नहीं  

डल्लेवाल ने कहा कि वे फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र के साथ बातचीत को तैयार हैं.  कहा कि मंत्रियों के साथ बैठक के बाद फैसला करेंगे  कि दिल्ली चलो यात्रा जारी रहेगी या नहीं. डल्लेवाल ने मीडिया में आयी खबरों के हवाले से कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में कहा है कि केंद्र किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है. केंद्र किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए भी तैयार है.

भारतीय किसान यूनियन  12 बजे से ट्रैक जाम करेगी

इसी बीच खबर आयी है कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा की है. गुरुवार दोपहर 12 बजे से ट्रैक जाम किया जायेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही