Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार से किसान नेताओं की बातचीत रविवार को फिर होगी, अर्जुन मुंडा ने कहा, अच्छी बातचीत हुई

Advertisement
Advertisement
  Chandigarh :  न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघों और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता  गुरुवार देर रात बेनतीजा रही. खबर है कि अब दोनों पक्षों के बीच अगली दौर की बैठक रविवार को होगी. इस बीच किसानों ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे रहने का निर्णय किया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किसान नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरुवार रात बैठक  हुई

किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरुवार रात करीब 8:45 बजे बैठक शुरू हुई और पांच घंटे तक जारी रही लेकिन इसमें दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बनी. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार और किसान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई और सकारात्मक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अब बैठक रविवार शाम छह बजे होगी.

अर्जुन  मुंडा ने कहा,  हम साथ बैठ कर कोई हल निकाल लेंगे

मुंडा ने कहा,  हम साथ बैठ कर कोई हल निकाल लेंगे. केन्द्रीय मंत्री मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसान संघों की विभिन्न मांगों पर जारी बातचीत में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में   आयोजित बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए.

किसान पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे रहेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने  अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज माफी सहित उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई. पंधेर ने कहा, उन्होंने (केंद्रीय मंत्रियों ने) कहा कि उन्हें समय चाहिए. क्या किसान पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे रहेंगे, इस सवाल पर पंधेर ने हां में जवाब दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही