Search

किसान आंदोलन पहुंचा अमेरिका, पीएम और दूतावासों को गुलाब भेजने की अपील

Washington: भारत में तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रवासी भारतीयों के संगठनों के एक समूह ने रविवार को वैलेंटाइन दिवस के मौके पर अमेरिका में गुलाब अभियान की शुरूआत की. द ग्लोबल इंडियन प्रोग्रेसिव डायस्पोरा (जीआईपीडी) ने वैलेंटाइन दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर इस अभियान की शुरूआत की है. पूरे विश्व में 14 फरवरी को वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें- 200">https://lagatar.in/the-agriculture-minister-of-haryana-lashed-out-at-the-death-of-200-farmers-saying-farmers-would-have-died-even-if-they-were-at-home/27205/">200

किसानों की मौत पर हरियाणा के कृषि मंत्री का बड़बोलापन, बोले- “घर में होते तो भी मर जाते”
किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस लेते हुये न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे. सरकार एवं किसानों के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बावजूद गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है.

पीएम मोदी और दूतावासों को गुलाब भेजने की अपील

जीआईपीडी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह करते हुये उन्हें ट्वीट कीजिए और गुलाब भेजिये. अथवा अपने अपने क्षेत्र के भारतीय दूतावास, भारतीय महावाणिज्य दूतावास को किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिये गुलाब भेजिये. बयान में कहा गया है कि दुनिया भर में फैले एक दर्जन से अधिक प्रवासी भारतीयों का संगठन- ‘प्रगतिशील भारतीयों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय’ किसानों की मांग का समर्थन करता है और इन कानूनों को वापस लेने की मांग करता है. इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//