Search

 
 
 

किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहेः बाबूलाल

 
Ranchi: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीदी 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी. लेकिन चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि चुनावी वादों के अनुरूप किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी करें. साथ ही किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित करें. सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना सभी के भविष्य के साथ अन्याय है. इसे भी पढ़ें -जल्द">https://lagatar.in/appoint-jpsc-chairman-soon-hc/">जल्द

करें JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति : HC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही