Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं - गोपीकांत बक्शी

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया में सोमवार को कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बोकारो जिला कमिटी की बैठक हुई. बैंक मोड़ के पास गेस्ट हाउस में श्यामसुंदर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर परेशान हैं. बैठक में पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव गोपीकांत बक्शी, राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र ठाकुर बतौर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे. बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने बोकारो जिले में पार्टी के विकास करने को लेकर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर पार्टी के राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से सभी वर्गो पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है. इसके कारण महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है. किसान व मजदूर परेशान हैं. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई. लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत आंदोलन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा. उन्होंने कहा कि आगामी 29, 30 और 31 अक्टूबर को दुमका में होने वाले पार्टी के राज्य सम्मेलन में राज्य के लिए नए जनांदोलन की रूपरेखा तय होगी. इसे भी पढ़ें- ताजा">https://lagatar.in/fresh-power-crisis-is-result-of-mismanagement-of-modi-government/">ताजा

बिजली संकट मोदी सरकार के मिस मैनेजमेंट का नतीजा

किसान आंदोलन अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है

राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन न केवल किसानों की हितों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, बल्कि यह आमजन के भोजन के अधिकार व देश की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए है. इस आंदोलन ने मजदूरों की अधिकारों की हिफाजत, जनतंत्र व संविधान की रक्षा को भी अपने संघर्ष में जोड़ दिया है. जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने बोकारो जिले की ज्वलंत समस्याओं विस्थापन, वन अधिकार, रोजगार, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ठेका मजदूरों के शोषण जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे. मौके पर जिला कमिटी सदस्य पीके विश्वास, श्यामबिहारी सिंह दिनकर, कुमार सत्येन्द्र, आरके गोराई, मनोज पासवान, अख्तर खान, विनय भौमिक, सुमित्रा देवी, रेनुदास, राकेश कुमार और विनय महतो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/on-the-35th-wedding-anniversary-of-the-president-of-tata-motors-workers-union-the-general-secretary-congratulates/">टाटा

मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष की शादी की 35वीं सालगिरह पर महामंत्री ने दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही