Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांगी, मिली फटकार, SC ने कहा, आप शहर का गला घोंट रहे हैं, क्या लोग बिजनेस बंद कर दें?

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि  आप ट्रेनें रोक रहे हैं, हाइवे बंद कर रहे हैं. क्या शहरी लोग अपना बिजनेस बंद कर दें. क्या ये लोग शहर में आपके धरने से खुश होंगे? जान लें कि सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को जंतर मंतर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन की इजाजत की मांग को लेकर महापंचायत द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने पूरे शहर को अवरुद्ध कर रखा है, और अब आप शहर के भीतर आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं. जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस रविकुमार की बेंच ने कहा, आप कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, इसका मतलब है कि आपको कोर्ट पर भरोसा है. फिर विरोध प्रदर्शन की क्या जरूरत. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/praise-of-home-minister-amit-shah-and-rss-came-out-from-the-mouth-of-congress-rajya-sabha-mp-digvijay-singh/">कांग्रेस

के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के मुंह से निकली गृह मंत्री अमित शाह और RSS की तारीफ…

नागरिकों को बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से घूमने का समान अधिकार है

इस क्रम में बेंच ने कहा, नागरिकों को बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से घूमने का समान अधिकार है. लेकिन  विरोध में उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. कोर्ट ने कहा, संतुलित दृष्टिकोण होना चाहिए. कोर्ट ने कहा, आपको प्रदर्शन का अधिकार है. लेकिन प्रदर्शन के नाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान और सुरक्षाकर्मियों पर हमले की अनुमति नहीं दी जा सकती.

किसान महापंचायत को  हलफनामा पेश करने का आदेश

महापंचायत की ओर से पेश वकील अजय चौधरी ने कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, पुलिस द्वारा हाईवे बंद किये गये हैं. हमने हाईवे बंद नहीं किये. हमें पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. हम जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं.  उन्होंने दावा किया कि किसान महापंचायत अलग ग्रुप है. यह हाईवे के बंद होने के लिए जिम्मेदार नहीं है.  अब इस मामले में 4 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने `किसान महापंचायत` नाम के संगठन से हलफनामा पेश करने को कहा है कि वे घोषित करें कि वे राजधानी के बॉर्डर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : नटवर">https://lagatar.in/former-external-affairs-minister-natwar-singhs-direct-attack-sonia-rahul-and-priyanka-responsible-for-the-condition-of-congress/">नटवर

सिंह का सीधा हमला, कांग्रेस की हालत के लिए सोनिया, राहुल और प्रियंका जिम्मेदार,कांग्रेस भाजपा को हरा नहीं सकती!   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही