Search

 
 
 

रंका अनुमंडल क्षेत्र में खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसान

 
समय पर पैक्स से बीज नहीं मिलने से किसानों में मायूसी  Garhwa : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल क्षेत्र में खरीफ फसल की तैयारी को किसानों ने शुरू कर दी है. आद्रा नक्षत्र में किसानों ने खेती की जुताई समेत अन्य काम प्रारंभ कर दिया है. किसानों को इस साल अच्छी बारिश की उम्मीद है. पिछले साल पर्याप्त बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-jaradanga-a-young-man-slit-the-throat-of-two-old-men-with-a-blade/">घाटशिला

: जाराडांगा में एक युवक ने ब्लेड से दो वृद्ध का गला काटा
आद्रा नक्षत्र में भदई फसल के लिए मकई ,अरहर, मूंगफली, बराई उड़ीद, तिल सहित अन्य फसलों के उत्पादन के लिए खेतों की जुताई प्रारंभ हो जाती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है. किसान धान की खेती के लिए खेतों में बिगड़ा तैयार करने की तैयारी में लग गए हैं. पैक्स के द्वारा किसानों को आधी कीमत पर धान के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही साथ मक्का, अरहर के बीच भी राज्य सरकार के द्वारा किसानों को अनुदानित मूल्य पर मुहैया कराई जा रही है.

क्या कहते हैं पैक्स संचालक  

पैक्स के संचालक परशु ठाकुर का कहना है कि नेशनल बीज केंद्र रांची से 350 क्विंटल धान बीज मुहैया कराने के लिए आदेश प्राप्त हुआ था. परंतु नेशनल खाद बीज कारपोरेशन ने कहा था 10 जुलाई तक मुहैया करा दी जायेगी. परशु ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के किसान आद्रा नक्षत्र में 5 जुलाई तक खेतों में बीजरोपण का काम शुरू कर देते हैं. बाद में बीज मुहैया कराने से किसानों को इसका लाभ होगा ही नहीं. मजबूरी में किसानों बाजार से अधिक कीमत पर बीज खरीदकर खेतों में बुआई कर देते हैं. सरकार के लिए यह सोचनीय है कि किसानों को कैसे समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें : बक्सर">https://lagatar.in/in-buxar-a-husband-got-rid-of-his-wifes-studies-after-watching-the-video-of-sdm-jyoti-maurya/">बक्सर

में एक पति ने SDM ज्योति मौर्या के वीडियो को देखने के बाद छुड़वाई पत्नी की पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही