Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब में किसानों ने बनायी पार्टी , सभी 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Advertisement
Advertisement
  • बलबीर सिंह राजेवाल होंगे किसानों के इस मोर्चा का चेहरा
Ludhiana : पंजाब में 32 किसान संगठनों में से 22 संगठनों ने चुनाव लड़ने का एलान किया है. 22 संगठनों ने पंजाब संयुक्त समाज मोर्चा नाम से पार्टी बनायी है. किसानों की यह पार्टी पंजाब के सभी 117 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. किसानों के इस मोर्चा का चेहरा बलबीर सिंह राजेवाल होंगे. प्रेस कांफ्रेंस में बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अलग -अलग विचारधारा के लोगों के साथ बना है. हम एक बहुत बड़ी लड़ाई जीत कर आये हैं. उन्होंने कहा कि हम से लोगों की उम्मीद बढ़ गयी है. हम पर लोगों का दबाव बना. अगर वो मोर्चा जीत सकते हैं, तो पंजाब के लिए भी कुछ कर सकते हैं.

बाकी तीन संगठन आपस में विचार कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सुनते हुए पंजाब के लिए एक मोर्चे की घोषणा कर रहे हैं, जिसका नाम पंजाब संयुक्त समाज मोर्चा होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि बाकी तीन संगठन आपस में विचार कर रहे हैं, हमारे साथ आने को लेकर. बलबीर राजेवाल ने कहा कि हम 117 सीटों के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जो भी हमारे बाकी संगठन हैं, उनसे अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं. उन्होंने कहा कि नये पंजाब के सृजन के लिए ऐसा करना पड़ा.

पंजाब में अब अलग होगी चुनाव की तस्वीर

बता दें कि पंजाब में किसानों के चुनाव लड़ने के एलान के बाद अब लड़ाई और भी दिलचस्प हो गयी है. पंजाब में पहले से ही कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल और अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में हैं. शुरुआती सर्वे में आप को पंजाब में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. हालांकि अब किसानों के इस एलान के बाद पंजाब चुनाव की तस्वीर अलग हो गयी है. इसे भी पढ़ें – 24">https://lagatar.in/the-result-of-genome-sequencing-did-not-come-even-after-24-days-positive-patients-were-cured-here/">24

दिन के बाद भी नहीं आया जीनोम सिक्वेंसिंग का रिजल्ट, इधर पॉजिटिव मरीज हो गए ठीक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही