Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर उन्हें उचित मूल्य उपलब्ध कराना है : खूंटी DC

Advertisement
Advertisement
Arvind Singh Khunti: खूंटी डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड खूंटी का निबन्धनोपरांत सदस्यों की बैठक हुई. डीसी ने बताया कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य जिला अंतर्गत उत्पादित कृषि एवं वनोपज उत्पाद का संग्रहण एवं क्रय करना है. साथ ही विपणन कर किसानों को बिचौलियों से मुक्त करते हुए उचित मूल्य उपलब्ध कराना है. सरकार के द्वारा कृषि एवं वनोपज के लिए स्वीकृत योजनाओं को उचित रूप से क्रियान्वित करना उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें-  बसपा">https://lagatar.in/bsp-supremo-mayawati-said-there-was-goonda-raj-in-the-sp-government-biased-against-muslims-in-yogi-raj/">बसपा

सुप्रीमो मायावती ने चुनावी बिगुल फूंका, कहा, सपा सरकार में था गुंडा राज,  योगी राज में मुसलमानों से पक्षपात       
बैठक में सदस्यों को निबंधित उपविधियों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गयी. सिद्वो कान्हो कृषि वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के कुल 11 सदस्य लैम्पस प्रारम्भिक सदस्य बने. उक्त सदस्य लैम्पसों के 7 महिला प्रतिनिधि एवं 4 पुरूष प्रतिनिधि के प्रस्ताव प्राप्त हुए. इस आम सभा में 6 महिला प्रतिनिधि एवं 4 पुरुष प्रतिनिधि मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि सभी अपने कार्यों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहें. साथ ही उनके कार्य और दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें-   झामुमो">https://lagatar.in/preparations-to-bridge-the-square-intersections-of-dhanbad-with-lights-banners-on-the-golden-jubilee-of-jmm/">झामुमो

की स्वर्ण जयंती पर धनबाद के चौक-चौराहों को लाइट, बैनर से पाटने की तैयारी      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही