Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आधुनिक तरीके की खेती से किसान की आमदनी चार गुना बढ़ी

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा के युवा किसान महेंद्र प्रसाद वर्मा की आधुनिक तरीके की खेती से आमदनी चार गुना बढ़ गई है. उन्होंने बंजर जमीन पर पहले बागवानी और बाद में सब्जी की खेती शुरू की. उनके कठिन परिश्रम का फल है कि बंजर जमीन पर फसल लहलहा रही  है.

 बंजर जमीन पर पहले बागवानी व बाद में सब्जी की खेती

महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि करीब चार एकड़ बंजर जमीन पर पहले बागवानी की और बाद में सब्जी लगाने शुरू किए. वे विगत पांच वर्षों से बागवानी और सब्जी की खेती कर रहे हैं. आधुनिक तरीके की खेती से उनकी आमदनी चार गुना बढ़ गई है. बीडीओ कयूम अंसारी ने बताया कि महेंद्र प्रसाद वर्मा ने खेती के क्षेत्र में मिसाल कायम की है. बंजर जमीन को हरियाली में तब्दील कर दिया है. उनसे अन्य किसानों को भी सीख लेनी चाहिए. यह भी पढ़ें : सीसीएल">https://lagatar.in/investigation-of-accident-in-ccl-govindpur-project-started/">सीसीएल

गोविंदपुर परियोजना में हुई हादसे की जांच शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही