Search

 
 
 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली मार्च, पंजाब-हरियाणा सीमा सील, कई हिरासत में

दरअसल भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पंजाब सहित अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली के किसान घाट पर  देश बचाओ महापंचायत' में शामिल होने जमा होने वाले हैं  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) को सील कर दिया है भारी बैरिकेडिंग की गयी है.
 

New Delhi : भारत-अमेरिका ट्रेड डील  के विरोध में किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दिये जाने की खबर है. पंजाब-हरियाणा सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्तों को सुरक्षित कर लिया है.

 

दरअसल भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पंजाब सहित अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली के किसान घाट पर  देश बचाओ महापंचायत' में शामिल होने जमा होने वाले हैं  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) को सील कर दिया है भारी बैरिकेडिंग की गयी है.

 

अंबाला के शंभू बॉर्डर और सोनीपत और दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसानों को हिरासत में लिये जाने की खबर है. किसानों के मार्च के कारण दिल्ली अमृतसर चंडीगढ़ हाईवे बंद हो गया है.

 

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और अंबाला के किसानों को कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा रोक दिया गया है. कुरुक्षेत्र में किसानों से भरी निजी बस को  ज्योतिसर चौकी के पास पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने  सभी को हिरासत में ले लिया है. 
  


किसान मजदूर मोर्चा सहित अन्य किसान संगठने का आरोप है कि मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से अत्यधिक सब्सिडी वाले अमेरिकी कृषि उत्पाद (अनाज, दूध आदि) भारतीय बाजार में आ जायेंगे. किसानों का कहना है कि इस संमझौते से  भारत के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान होने होगा. घरेलू फसलों के दाम गिरने का खतरा बना रहेगा. किसान इस प्रस्तावित समझौते को अविलंब रद्द करने की मांग कर रहे हैं 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही