Search

 
 
 

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों की हरियाणा के सुरक्षाबलों से भिड़ंत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

 
 हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर सुनिश्चित करने को कहा है कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए उन्हें प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर रोक दिया जाये.     NewDelhi : शंभू बॉर्डर से आज फिर 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ. वे दिल्ली जाने के लिए हरियाणा कीओर बढ़े. यहा उनका सामना हरियाणा के सुरक्षाबलों से हुआ. यहां किसान और सुरक्षाबल के जवान आमने-सामने हो गये. हरियाणा पुलिस ने किसानों के पहचान पत्र मांगे. पुलिस ने कहा कि केवल उन्हीं किसानों को मार्च करने की अनुमति मिलेगी, जिनके नाम लिस्ट में दिये गये हैं.. पुलिस ने कहा कि किसानों की जो सूची दी गयी है. इनमें से कोई भी नाम उन किसानों के नामों नहीं मिल रहे हैं, जो 101 किसान प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. इसके बाद आगे बढ़ने की जिद पर अड़े किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी है.

पंढेर ने कहा, पंजाब की भगवंत मान सरकार  केंद्र सरकार के साथ मिली हुई है

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार  केंद्र सरकार के साथ मिली हुई है जिस तरह से मीडिया को रोका जा रहा है,  मान और अरविंद केजरीवाल को आगे आकर इस पर सफाई देनी चाहिए. वे कहते हैं कि वे किसानों और मजदूरों के साथ हैं, फिर वे मीडिया को क्यों रोक रहे हैं? भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है. पहले हम केवल केंद्र सरकार के खिलाफ थे, लेकिन अब हमें राज्य सरकार से निपटना है. बता दें कि  हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर सुनिश्चित करने को कहा है कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए उन्हें प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर रोक दिया जाये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही