Search

 
 
 

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

 
 New Delhi : किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी विशेषकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं

उन्होंने बताया कि इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है. लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जायेगी.

कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बल तैनात

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ भारी सुरक्षा बल पहले से ही तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर अवरोधक लगाये गये हैं. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार,  गुरुवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है.

पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू कर दी

यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा टाल दें या इसी के अनुसार योजना बनायें. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू कर दी है. पुलिस ने यातायात संबंधित एक दिशानिर्देश भी जारी किया जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को दोनों शहरों में कुछ मार्गों पर मार्ग परिवर्तन के प्रति आगाह किया गया. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही