Search

 
 
 

दो दिनों की बारिश के बाद खेतों में पहुंचे किसान, कहा- धान नहीं, कम से कम पशु चारा तो होगा

 
Latehar/Chandwa : किसानों ने बड़ी उम्मीद से खेतों में धान का बिचड़ा लगाया था. मौसम की बेरूखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. समय पर बारिश नहीं होने की वजह से खेत में ही बिचड़े सूख गए. पिछले दिनों लगातार हुई बारिश ने किसानों को खेतों में जाने पर मजबूर कर दिया. किसान हल-बैल, ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे और खेत तैयार किया. बचे बिचड़े को लगाकर खुद को सांत्वना दी. इतना लेट से धनरोपनी के सवाल पर चंदवा कुसुम टोली के किसान संजय ने कहा कि हमें पता है कि हम जो धान की रोपाई कर रहे हैं, इससे हम लोगों को धान की उपज तो नहीं मिलेगी, पर मन नहीं मानता है. धान का बिचड़ा है भले बूढ़ा हो गया है, पर पशु के चारा के काम तो आयेगा. सूखे समय में पशुओं को चारे की जो दिक्कत होती है, उससे राहत मिलेगी. मौसम ने तो हम किसानों की कमर तोड़ ही दी है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-tet-pass-unemployed-landed-on-the-road-in-patna-jammed-police-lathi-charged/">बिहार

: पटना में TET पास बेरोजगार सड़क पर उतरे, लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही