Search

 
 
 

बंद, बवाल के बाद अब सोमवार को किसान करेंगे भूख हड़ताल, मिला ‘AAP’ का साथ

 
New Delhi: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कल यानी सोमवार को एकदिवसीय भूख हड़ताल करेंगे. इसके साथ-साथ किसानों ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा, ‘हमारा रुख स्पष्ट है. हम चाहते हैं कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए. इस आंदोलन में भाग लेने वाले सभी किसान यूनियन एक साथ हैं. इस बीच किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. टिकरी बॉर्डर समेत अन्य सभी बॉर्डरों पर जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें- जानिए,">https://lagatar.in/know-why-weather-changes-in-the-state-including-ranchi/9771/">जानिए,

क्यों बदला रांची सहित राज्य में मौसम का मिजाज ? 

किसानों को मिला ‘आप’ का साथ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को एक दिन का उपवास रखेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों से अपील की है कि किसानों के समर्थन में वे भी एक दिवसीय का उपवास रख कर किसानों को समर्थन दें. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/19th-anniversary-of-parliament-attack-today-pm-pays-tribute-to-martyrs/9728/">संसद

हमले की आज 19वीं बरसीः PM ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही