Search

 
 
 

बीमारी से धान की फसल को हुये नुकसान का किसानों को मिलेगा मुआवजा : कृषि मंत्री

 
Ranchi : सूबे के कई जिलों में धान में ब्राउन प्लांट हॉपर नामक कीट के प्रकोप का मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग सक्रिय हो गया है. इस संबंध में कृषि मंत्री बादल ने विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि सभी किसान मित्रों एवं पंचायत स्तर के कृषि पदाधिकारियों से किसानों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कराये और जिन किसानों को इस बीमारी से धान की फसल को नुकसान हुआ है,  उन्हें मुआवजा दें.

धान में ब्राउन प्लांट हॉपर बीमारी को लेकर विभाग हुआ अलर्ट

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि ब्राउन प्लांट हॉपर, जिसे ग्रामीण बोलचाल में भनभनिया नामक बीमारी कहा जाता है, इस संबंध में बैठक में विस्तृत चर्चा की गयी है. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से भी संपर्क स्थापित करने का निर्देश कृषि विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है. उन्होंने जल्द ही भनभनिया बीमारी से पीड़ित किसानों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है.

मंत्री की सक्रियता के बाद सचिव भेज रहे सभी डीसी को पत्र

विभागीय सचिव की ओर से सभी उपायुक्तों को पत्र भेजा जा रहा है. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि किसानों के नुकसान का आकलन कर, अपना मंतव्य स्थानीय पदाधिकारी को दें, ताकि किसानों को नुकसान की भरपाई कर सके.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही