Search

 
 
 

किसानों को 3 से 4 दिनों में केसीसी का लाभ : कृषि मंत्री

झारखंड में अब किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
 

Ranchi: झारखंड में अब किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि नाबार्ड जल्द ही ई-केसीसी लॉन्च करने जा रहा है, जिससे किसानों को 3 से 4 दिनों में केसीसी का लाभ मिल जाएगा.

Uploaded Image

 

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह में की गई घोषणा

 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ई-केसीसी के लॉन्च से किसानों को काफी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि सरकार, संस्थान, सहकारिता समूह, सहकारिता बैंक और अधिकारी टीम भावना में काम करें, तो समय सीमा के अंदर लाभुकों को योजना का लाभ अवश्य मिल सकता है.

 

एफपीओ एक बेहतर विकल्प

 

मंत्री ने कहा कि एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) इस दिशा में बेहतर प्रयोग साबित हो सकता है. वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नाबार्ड अच्छा काम कर रहा है.

 

बैंकों को किसानों के हित में काम करने की जरूरत

 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बैंकों को किसानों के हित में काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के उलट ऋण की राशि में कटौती अपराध की श्रेणी में आता है. किसानों के द्वारा ऋण के लिए अंकित राशि का भुगतान हो, इस बात का खास ध्यान बैंकों को रखने की जरूरत है.

 

सम्मान समारोह

 

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लैंप्स-पैक्स और कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में पद्मश्री चामी मुर्मू भी शामिल थीं. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस दौरान नाबार्ड के स्थापना दिवस पर लगाए गए स्टॉल का भी भ्रमण किया. नाबार्ड के द्वारा तैयार पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही